लखीमपुर: खेतौसा में पंचायत भवन व सार्वजनिक शौचालय का भुगतान ना होने पर पूर्व प्रधान ने मौजूदा प्रधान के खिलाफ डीएम से की शिकायत
खेतौसा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान गंगा राम पुत्र मंगरे लाल ने अपने कार्यकाल में सन 2020 और 2021 में पंचायत भवन आईडी नंबर 44013416 व सार्वजनिक शौचालय आईडी नंबर 43035116 का निर्माण कराया था। गंगा राम ने बाद में चुनाव नहीं लड़ा था। मौजूदा प्रधान रामकरण पर बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए डीएम से पूर्व प्रधान ने शिकायत की है।