लखीमपुर: ग्राम पंचायत गुजारा जौहरा के बाढ़ पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम से की शिकायत
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत गुजारा जौहरा गांव के बाढ़ पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर बाढ़ राहत सामग्री और बाढ़ राहत आर्थिक सहायता राशि वितरण करने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।