बीकानेर: जेएनवीसी थाना इलाके के सेक्टर-7 सी 25 स्थित एक मकान से नकदी व आभूषणों की हुई चोरी, केस दर्ज
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन क्षेत्र के अलग अलग कॉलोनियों में चोर बंद मकान या दुकान को निशाना बना रहे है। ताजा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी का है। जहां 7 सी 25 में 25 दिसम्बर की रात को चोरों ने घर में चोरी कर नकदी व आभूषण चुरा लिए। जिसका परिवाद आज करीब दोपहर दो बजे मकान मालिक ने थाने में दी।