बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीरा से जुड़े बयान पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी, वीडियो हुआ वायरल
केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने मीरा से जुड़े बयान पर विवाद के कहा है कि अगर किसी को ठेस पहुंची है तो माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर मेघवाल के बयान के बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। देशभर में उनके विरोध से जुड़ा हैंडल ट्रेंड करने के बाद खुद मेघवाल गुरुवार की रात सोशल मीडिया पर सामने आए और स्पष्ट रूप से माफी मांग ली।