कसरावद। शासकीय महाविद्यालय कसरावद में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र एकता, साहस और समर्पण के प्रतीक थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें सिखाता है कि संगठन और संकल्प से ही भारत को सशक्त बनाया जा सकता है।