टिकारी: मंझीयावां में एक वृद्ध महिला की सर कुचल कर ह्त्या, रफीगंज से रिश्तेदार के यहाँ आया आरोपी युवक माता पिता संग हुआ फरार
Tikari, Gaya | Nov 9, 2026 मझियावां से 65 वर्षीय महिला का शव सोमवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH गया भेज। मृतक की पहचान स्व केदार पासवान की 65 वर्षीय पत्नी बसंती देवी से हुई है। परिजनों के अनुसार महिला शौच के लिए मध्य विद्यालय के पीछे बगीचा में गई थी। जहां रफीगंज से आये एक युवक ने उसकी सर कुचल कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी युवक फरार हो गया।