चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
Chachaura, Guna | May 21, 2026 चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गुना सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। 21 मई को विधायक कार्यालय से दी जानकारी में संगठनात्मक विषयों के साथ योजनाओं के क्रियान्वन पर चर्चा कर मार्गदर्शन मिला। वहीं क्षेत्रीय विकास को लेकर विधायक ने पत्र सौंपे।