आरा: बरौली गांव में करंट के चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी, नाक में तार सटने लगा करंट
Arrah, Bhojpur | Feb 19, 2025 बरौली गांव में खेत पटवन के दौरान एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। किशोर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज जारी है। किशोर के नाक में करंट लगा है जिससे उसका नाक भी गंभीर रूप से झुलस गया है।