महमूदाबाद: बघाइन के युवक की सऊदी अरब में दर्दनाक मौत, शव व सहायता के लिए परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
सीतापुर के 26 वर्षीय रवि गोपाल की रियाद में दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, कंपनी परिसर में मिसाइल गिरने से उनकी जान चली गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, 4 साल का बेटा और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गए हैं। परिवार ने सरकार से शव भारत लाने, मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।