गया टाउन सीडी ब्लॉक: साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से ₹58 हजार उड़ाए, पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, CCTV फुटेज आया सामने
गया के एपी कॉलोनी मोहल्ले में कोंच निवासी संजय कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 58 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित संजय कुमार ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे बताया कि वह एपी कॉलोनी में पीएनबी के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा था।तभी उसका एटीएम कार्ड फंस गया।जिसके बाद एटीएम के अंदर कागज पर चिपकाए हुए नंबर पर कॉल कर दिया।