ताजपुर: रामापुर महेशपुर में जमीनी विवाद में गोलीबारी, दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने की पुलिस ने बंगरा इलाके के रहने वाले एक पक्ष के एक व्यक्ति एवं रामापुर महेशपुर गांव के रहने वाले दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को रविवार शाम 5:00 के आसपास जेल भेज दिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम 4:30 बजे के आसपास रामापुर महेशपुर गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।