मनेर: धजवा टोला गांव स्थित झोपड़ी में आग लगने के कारण हजारों रुपए की संपत्ति जलकर हुआ राख, एक मवेशी आग से झुलसकर हुई जख्मी
Maner, Patna | Apr 22, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत धजवा टोला गांव स्थित झोपड़ी में आग लगने के कारण 50 हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वही आगलगी की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलसकर जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि धजवा टोला गांव निवासी शंकर राय के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिसे झोपड़ी जलकर राख हो गई।