मुंगावली: रविवार को भी खुला रहा मुंगावली डबल लॉक केंद्र, किसानों को मिला उर्वरक वितरण का लाभ
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी मुंगावली का डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र खुला रहा। रविवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर 14 जून को अवकाश के दिन भी मुंगावली डबल लॉक केंद्र पर उर्वरक वितरण की व्यवस्था की गई। ई-विकास पोर्टल और बलराम एप के माध्यम से ई-टोकन बुक कराने वाले किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई।