जसवंतनगर: डूढहा के सामने ढाबा पर मौरंग धुलाई केंद्रों पर एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने की छापेमारी, अवैध कार्य रोककर दिए नोटिस
भूजल दोहन और पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने यहां के आलावा मलाजनी, कैस्त समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। शिवा ढाबे पर डंपरों में मौरंग धोते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया और काम बंद कराया गया। नदी पुल के पास भी मौरंग धुलाई का कार्य मिला, जिसे तत्काल बंद करावा कर नोटिस दिए।