दमोह: जिला जेल पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की मनमानी, कम पैसे में पेट्रोल डलवाने पर अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 29, 2026 दमोह के जिला जेल परिसर स्थित पुलिस वेलफेयर सोसायटी संचालित पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक उपभोक्ता और कर्मचारियों के बीच बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि कम राशि का पेट्रोल लेने वालों को रोककर पहले बड़े वाहनों में पेट्रोल डाला जा रहा था। विरोध करने पर बहसबाजी हुई। उपभोक्ता ने घटना का वीडियो बना लिया, जिससे शहर में चर्चा है