मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने साइबर ठगों के चंगुल से बची मेहनत की कमाई, पीड़ित के खाते में लौटाए ₹79,050
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि 79,050 रुपये पुलिस की सक्रियता से वापस करा दी गई। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। 21 जनवरी 2026 को अझुआ निवासी रिंकू सिंह पुत्र विजय करन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।