बेनीपुर: हरसिंहपुर नवटोलिया गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों में हुई जमकर रोड़ेबाजी, करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल
बहेड़ा थाना क्षेत्र की हरसिंहपुर नवटोलिया गांव में शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट के साथ जमकर हुई रोड़ेबाजी में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में 16 घायल के इलाज चला, जिसमें तीन-चार घायल के रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है। वही तीन अन्य घायल का इलाज अन्यत्र हुई है