रौन: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी का सहारा ले रही
Ron, Bhind | May 15, 2026 भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई और अन्य जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का सहारा ले रही है।उन्होंने कहा कि सरकार जिला स्तर पर यूसीसी को लेकर कमेटियां बनाने की बात कर रही है।