26.08.2026 को बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया–
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.08.2026 को सांयकाल पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
*सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश: बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
*यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।