जलालाबाद: दुमका पुर गांव में स्कूल के पास बिजली का पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जलालाबाद के दुमकापुर मजरा गुलड़िया निवासी गौरव ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल लगाए जाने का विरोध किया। उनका कहना है कि विद्यालय से सटे स्थान पर हाईटेंशन पोल लगने से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा