मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस जोन में वाहन चालकों के चालान बनाए
मनोहर थाना थाना क्षेत्र में प्रति शनिवार 11 से 12 बजे तक अलग-अलग रोड़ों पर जीरो टॉलरेंस जोन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी । इसी के अंतर्गत शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक जीरो टॉलरेंस जोन में आने वाले वाहनों के चालान बनाए गए। इस मौके पर पुलिस थाने के जवान मौजूद रहे।