SDM सुश्री जैन ने नगर परिषद जेरोन और ग्राम मजल की आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन ने सोमवार को जेरोन नगर परिषद का भ्रमण किया और शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
योजनाओं का समय सीमा में क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित किया इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत मजल की आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सहित ग्राम के लोगों से चर्चा की चर्चा के उपरांत उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर शासन के निर्देशानुसार मीनू अनुसार भोजन और पोषण आहार का वितरण करें और चलाई जा रही योजनाओं का समय सीमा में लाभान्वित करना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण में नायव तहसीलदार श्री अनिल नरवरिया साथ रहे।
#JansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026