शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
--
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा एवं गुरु के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ अमित पांडे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और कृतज्ञता की भावना का प्रतीक है। महर्षि वेदव्यास के आदर्शों का अनुसरण करते हुए विद्यार्थियों को सतत अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र आरोलिया ने किया एवं आभार श्री संतोष रजक द्वारा किया गया व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
#JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026