बज्जू: बज्जू की उषा का एनसीसी राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप के लिए हुआ चयन
Bajju, Bikaner | Apr 17, 2026 बज्जू के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 11वीं की छात्रा उषा का चयन एनसीसी के ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग एक्सपीडिशन कैंप के लिए हुआ है। वह 13 से 20 जून तक सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कैंप में भाग लेंगी। सीमावर्ती बज्जू उपखंड से यह पहला अवसर है।