हरदोई: महंगाई, गैस कालाबाजारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया
Hardoi, Hardoi | May 18, 2026 पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तथा नीट पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।