बरवाडीह: नियम के तहत 3 माह से बंद बेतला नेशनल पार्क को नियम के तहत गुरुवार की सुबह 8:00 बजे पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
इस मौके पर उपस्थित चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह ने बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के प्रवेश का उद्घाटन फीता काटकर किया है ।वही इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही बेतला नेशनल पार्क में बाघों को लाकर बाघों की संख्या का विस्तार किया जाएगा।