पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की कार के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की सुबह 9:04 पर सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 1 कार के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।