बिजनौर: बिजनौर थाने में इंस्पेक्टर के केबिन में आत्महत्या करने वाली महिला रेसलर के मामले में संजय उर्फ संजू गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 5, 2026 बिजनौर में 21 जून को कोतवाली शहर थाने में इंस्पेक्टर के केबिन में घुसकर महिला रेसलर द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने और उसकी मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने पांचवा अभियुक्त संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार किया है। आज रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को महिला ने थाने में घुसकर आग लगा ली थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी।