कासगंज: जिले में साइबर सेल की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के ₹3.84 लाख कराए गए वापस
कासगंज जनपदीय साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति के ₹3,84,000 वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। पीड़ित संतोष कुमार निवासी कुतुबपुर ने यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकलने की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों को लियन कराया।