पटना ग्रामीण: पटना में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा- सत्ता प्रतिष्ठान के नायक अचेत अवस्था में हैं
बिहार में लगातार हो रहे अपराध को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर करारा हमला बोला है। शक्ति यादव ने कहा कि विपक्ष लगातार बिहार के अपराधिक आंकड़ों को दिखा रहा है लेकिन सत्ता प्रतिष्ठान के नायक अचेत अवस्था में हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में बिहार में 87 लूटपाट, हत्या और बलात्कार की घटना सुर्खियों में आई है।