पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री मदन सहनी ने कुंभकर्ण के साथ की तेजस्वी की तुलना,कहा बीच-बीच में हो जाते हैं तेजस्वी गायब
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने हमला बोला है। मदन सहनी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 5 दिन के विधानसभा सत्र के दौरान एक दिन भी संसद में मौजूद नहीं रहे। तेजस्वी यादव बीच-बीच में गायब हो जाते हैं इसलिए पहले तो तेजस्वी को उसका हिसाब देना चाहिए। मौके पर मदन सहनी ने तेजस्वी की तुलना कुंभकर्ण से की है।