पटना ग्रामीण: पटना से रंगदारी के मामले में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, बाईपास थाने में SHO ने दी जानकारी
16 अगस्त को बाईपास थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से फोन पर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी नहीं देने पर उस व्यक्ति और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी 2 के नेतृत्व में तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।