🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
सिसवा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, पूरे जिले में शोक की लहर
महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
इस दु:खद हादसे से न सिर्फ सिसवा बल्कि पूरा महराजगंज जिला गहरे शोक में डूब गया है। हर तरफ गम और सन्नाटा का माहौल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक अधिकारियों की लगातार मौजूदगी बनी हुई है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
#Maharajganj #Siswa #BreakingNews #UPNews #TragicIncident #SadNews #DistrictAdministration #LatestNews #HindiNews #AccidentNews #BreakingAlert
Maharajganj, Maharajganj | Aug 2, 2026