चूरू: चुरू में फर्जी अंकतालिका मामले में एक और आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 11, 2026 चूरू कोतवाली पुलिस ने भारतीय डाक विभाग में फर्जी अंकतालिका के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2024 में एएसपी डाक मंडल की शिकायत पर 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।