दतिया नगर: कुम्हेड़ी के हार में जुआ खेल रहे छह जुआरी थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कुम्हेड़ी के हार में ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे 6 जुआरियों को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है इन जुआरिईं क़े कब्जे से थाना सिविल लाइन पुलिस ने ₹ 3700 नगद और एक मोटरसाइकिल वाहन जप्त करने की कार्यवाही भी की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कुम्हेड़ी क़े हार में दबिश दी यहां 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़े गए हैं.