नवागढ़: शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी, नाविकों ने सीएमओ पर मनमानी का लगाया आरोप
शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। नगर पंचायत द्वारा नाव और मोटर बोट को सील करने के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है और नाविकों ने CMO पर मनमानी का आरोप लगाया है। इस तरह शिवरीनारायण नगर पंचायत के सामने पिछले 4 दिनों से आंदोलन जारी है। फिलहाल, प्रशासनिक अफसरों के साथ अभी तक बैठक नहीं हुई है।