बेल्थरा रोड: उभांव पुलिस पर रात में बीडीसी के घर घेरने और उत्पीड़न का आरोप, दोथ के निवर्तमान बीडीसी ने एसपी से लगाई गुहार
उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम मौर्य ने बलिया एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उभांव थाना पुलिस द्वारा घर पर रात में छापा डालने, परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर कथित रूप से परेशान करने और अभद्रता का आरोप लगाया है। शिवम मौर्य का आरोप है कि ट्रैक्टर बेचने के मामले में 1.60 लाख लेने के बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की। उनका