जहानाबाद: इमलिया मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने हाटी गांव निवासी बाइक सवार को रौंदा, गंभीर घायल PMCH रेफर
जहानाबाद के इमलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान काको प्रखंड के हाटी गांव निवासी 41 वर्षीय अविनाश कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है। वह जहानाबाद से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।