कोंडागांव: कोंडागांव में बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, बस स्टैंड में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कोंडागांव में आज बुधवार को उग्र हो गया। बिजली कार्यालय के घेराव के बाद, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए दोपहर 2 बजे बस स्टैंड पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन और का