खरीक: मद्यनिषेध मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कांड संख्या 49/25 में फरार चल रहे दो आरोपितों रूपेश कुमार और सुनील शर्मा को भवानीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों रायपुर गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विश्व बंधु ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।