फिरोज़ाबाद: नई बस्ती में झगड़े के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई
थाना दक्षिण क्षेत्र की नई बस्ती गली नंबर 04 में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए रुपेन्द्र पुत्र विजय कुमार निवासी नई बस्ती गली नंबर 04 को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के तहत गिरफ्तार किया।