गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर NTPC और बिहार मद्यनिषेध सिपाही भर्ती को लेकर परीक्षार्थियों का मचा घमासान,टिकट वालो की छूटी ट्रेन
रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी तथा बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद गया रेलवे जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।भीड़ इतना ज्यादा था कि पूरा प्लेटफार्म खचाखच भीड़ से भर गया।घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे।जिससे प्लेटफार्म और ट्रेनों में अफरा तफ़री का माहौल बन गया।