बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने जुए पर की बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार से अधिक की राशि के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिजन बस्ती क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹50,280 की जुआ राशि बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानो