पन्ना: पन्ना में जुआ खेलते हुए 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.77 लाख रुपये का सामान जब्त
Panna, Panna | Oct 23, 2024 पन्ना पुलिस ने कस्बा पन्ना में जुआ खेलने के आरोप में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने मामले में कुल 142000 रुपये नगद, 04 मोटरसाइकिलें और 06 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिससे कुल जब्ती की कीमत लगभग 3 लाख 77 हजार रुपये है।