पन्ना: कलेक्टर सुरेश कुमार ने तहसीलदारों को धान पंजीयन सत्यापन के लिए निर्देश दिए
Panna, Panna | Oct 22, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने मंगलवार को टीएल बैठक में समस्त तहसीलदारों को धान पंजीयन के सत्यापन के कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्रुटिवश अथवा ऑपरेटर द्वारा गलत पंजीयन की स्थिति में तहसीलदार और एसडीएम को स्वतः संज्ञान लेकर समय पर जांच और आवश्यक कार्यवाही करनी होगी।