पन्ना: पत्रकारों के साथ अभद्रता के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Panna, Panna | Oct 22, 2024 पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोपों में घिरे बृजपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के निलंबन की मांग को लेकर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थानीय पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छतरपुर के बुंदेली चुगली के संचालक नीरज सोनी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस द्वारा आम नागरिकों और पत्रकारों के साथ की जा रही बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।