पन्ना: शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते खुशियां मनाई
Panna, Panna | Oct 22, 2024 पन्ना में पांच पद्मावती पुरी में आयोजित 10 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शरदपूर्णिमा महोत्सव अपनी परंपरागत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार, 22 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजे झीलना कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने सुंदरसाथ बंगला साहिब मंदिर में अक्षरातीत परब्रह्म विजयाभिनंद बुद्ध निष्कलंक श्री प्राणनाथ जी की सेवा रासमण्डल से बंगला साहिब की तरफ रवाना की।