Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

भरतपुर - अपना घर आश्रम में 25 साल बाद मां-बेटे का मिलन, मानसिक अवसाद में घर छोड़ गई थीं सुखदेई, परिवार ने माना मृत,जोधपुर से रेस्क्यू, भरतपुर में इलाज के बाद बताई पहचान, उन्नाव के आकमपुर गांव की रहने वाली, पति की 2022 में मौत, बेटी सोमवती बोलीं- मां को देखकर यकीन नहीं हुआ, खुशी के आंसू,बेटा रोहित राजमिस्त्री, दोनों बेटियों की हो चुकी शादी

Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर बांध बारेठा रेंज में पौधारोपण, रेंजर जितेंद्र सिंह ने दिया हरियाली का संदेश

भरतपुर - 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की बांध बारेठा रेंज कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। रेंजर जितेंद्र सिंह, फॉरेस्टर भगवान सिंह और वन रक्षक रामराज सिंह ने साथी पत्रकार मुकेश कुमार, ललितेश कुशवाहा,हेम सिंह कुशवाहा के साथ मिलकर पौधे लगाए। 

रेंजर जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक पौधा लगाना सौ यज्ञों के बराबर है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। इस मौके पर परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। वन विभाग ने ग्रामीणों से भी पौधारोपण की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बांध बारेठा रेंज में पौधारोपण, रेंजर जितेंद्र सिंह ने दिया हरियाली का संदेश भरतपुर - 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की बांध बारेठा रेंज कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। रेंजर जितेंद्र सिंह, फॉरेस्टर भगवान सिंह और वन रक्षक रामराज सिंह ने साथी पत्रकार मुकेश कुमार, ललितेश कुशवाहा,हेम सिंह कुशवाहा के साथ मिलकर पौधे लगाए। रेंजर जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक पौधा लगाना सौ यज्ञों के बराबर है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। इस मौके पर परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। वन विभाग ने ग्रामीणों से भी पौधारोपण की अपील की।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026

#सीएम_के_परिवार_की_दंडवत_परिक्रमा..
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी गोवर्धन में हैं और श्री गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान पुलिस, सीएम सिक्योरिटी और यूपी पुलिस के जवान भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे सात कोस यानी 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा को पूरा करेंगे। इस धार्मिक कार्य में मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कई भक्तगण भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिजन हर साल श्री गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी श्री गिरिराज महाराज के परम भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल शर्मा भी साल में एक बार 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते थे, लेकिन प्रदेश का दायित्व आने के बाद से वह इस परिक्रमा में अपने परिजनों के साथ मौजूद नहीं रहते हैं।

#सीएम_के_परिवार_की_दंडवत_परिक्रमा.. भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी गोवर्धन में हैं और श्री गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा लगा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान पुलिस, सीएम सिक्योरिटी और यूपी पुलिस के जवान भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे सात कोस यानी 21 किलोमीटर की दंडवत परिक्रमा को पूरा करेंगे। इस धार्मिक कार्य में मुख्यमंत्री के पुत्र अभिषेक शर्मा के अलावा अन्य कई भक्तगण भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और परिजन हर साल श्री गिरिराज जी महाराज की दंडवत परिक्रमा लगाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी श्री गिरिराज महाराज के परम भक्त हैं। सीएम बनने से पहले भजनलाल शर्मा भी साल में एक बार 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाते थे, लेकिन प्रदेश का दायित्व आने के बाद से वह इस परिक्रमा में अपने परिजनों के साथ मौजूद नहीं रहते हैं।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 5, 2026

#भरतपुर। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने गुरुवार को उच्चैन उपखंड की ग्राम पंचायत नगला बीजा में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में राजस्व, पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी और जलदाय विभाग से जुड़े कुल 18 मामले सामने आए, जिनके त्वरित व संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को सभी शिकायतों को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण करने को कहा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। जनसुनवाई के बाद संभागीय आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चैन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और उजाला क्लीनिक को नियमित संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुर्वेद औषधालय में मरीजों की सुविधा के लिए रैंप व संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई संख्या-695 का निरीक्षण कर बिना टोकन भोजन देने पर नाराजगी जताई और संचालक को भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम सुरेश हरसोलिया और तहसीलदार रमेश चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#भरतपुर। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर भरतपुर जिले में व्यापक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ मृदुल सिंह ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रकृति संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने सभी विभागों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन कार्यक्रमों को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी राहुल सैनी, डीएफओ चेतन कुमार सहित कई अधिकारी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।