हरदोई में 'फोटो बनाम सच्चाई' की जंग!
हरदोई शाहाबाद EO विवाद अब सोशल मीडिया पर पूरी तरह गरमा गया है। पति ने EO के.के. सोनकर संग पत्नी की कथित तस्वीरें वायरल कर रिश्तों पर गंभीर सवाल उठाए, तो पत्नी रीना मिश्रा ने सीधे SP ऑफिस पहुंचकर तगड़ा पलटवार कर दिया!महिला का कहना है— "वो मुझे बेटी मानते हैं और हाथ से पैर छूते हैं।" इतना ही नहीं, महिला ने अपने ही पति और बेटे पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से आपत्तिजनक और फर्जी फोटो बनाकर बदनाम करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।अब पुलिस के सामने चुनौती है कि सच 'डिजिटल' है या कुछ और! पूरे जिले में यह हाई-प्रोफाइल ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2026