खलीलाबाद: तालुका विधिक सेवा समितियों की बैठक, गांव-गांव तक पहुंचेगी मुफ्त कानूनी सहायता
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने तालुका विधिक सेवा समितियों के पदेन सचिवों के साथ बैठक की। इसमें जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने, लोक अदालतों को सफल बनाने, प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कम्युनिटी मीडियेटर चिन्हित करने पर चर्चा हुई। साथ ही विधिक जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।